Khalistan Protest In USA: खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर किया हमला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 20 Mar 2023

डेली संवाद, अमेरिका। Khalistan Protest In USA: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने भारतीय दूतावास पर हमला कर दिया है और पंजाब में अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की गिरफ्तारी के विरोध में इमारत के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराए। खालिस्तानी हमदर्दों द्वारा किए गए हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Khalistan Protest In USA: खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर किया हमला

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

यह रविवार की बताई जा रही है। इस हमले की भारतीय-अमेरिकियों ने कड़ी निंदा दी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। बता दे कि कुछ दिनों पहले भगोड़े अमृतपाल सिंह के समर्थन में लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने शहर की पुलिस द्वारा बनाए गए अस्थाई सुरक्षा अवरोधों को तोड़ दिया और वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए। हालांकि, दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया। इसके तुरंत बाद, गुस्साए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने दूतावास परिसर में प्रवेश किया और अपने हाथों में लगी छड़ों से दरवाजे और खिड़कियों पर प्रहार करना शुरू कर दिया।

Video-पंजाब में योगी होते तो नहीं होती मूसेवाला की हत्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *