Gold-Silver Price: रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें आज कितने घट गए दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 21 Mar 2023

डेली संवाद नई दिल्ली। Gold-Silver Price: सोने के भाव (Gold Price) रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद आज एक बार फिर घट गए हैं। पिछले दिन सोने का रेट अपने ऑलटाइन-हाई यानी 60,000 के पार पहुंच गया था। आज यानी 21 मार्च को सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी जा रही है। वहीं आज चांदी की कीमत (Silver Price) में भी कमी आई है।

image credit: google.com
image credit: google.com

ऐसे में अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। सोने या चांदी की खरीदारी से पहले आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है।देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 180 रुपये यानी 0.30% घटकर 59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 54,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, आज चांदी की कीमत भी घट गई है, इसकी कीमत आज 100 रुपये प्रतिकिलो घटकर 68400 रुपये प्रतिकिलो के करीब है। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के रेट में कमी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

आज MCX पर सोना 59594.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद MCX पर सोना 306.00 रुपये यानी 0.51% की गिरावट के साथ 59200.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिन सोना 59506.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 69008.00रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *