Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी ज़िला मोहाली में विकास कामों पर करोड़ो ख़र्च करने का लिया फ़ैसला – डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 21 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार काम रही है। इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार ने डेराबस्सी ज़िला मोहाली में विकास कामों पर तकरीबन 8 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि नगर कौंसिल डेराबस्सी के डम्पिंग ग्राउंड के रख-रखाव और डेराबस्सी के अन्य कामों के लिए अलग-अलग पदों जैसे लेबर, ड्राइवर, इलैक्ट्रिशन, माली और अन्य पदों की सेवाएं हायर करने के लिए तकरीबन 1.86 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

इसी तरह ही वार्ड नं. 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 15 में इंटरलाकिंग टाईल्ज और नालियों की मुरम्मत करवाने, सरस्वती व्यवहार में अलग-अलग स्थानों पर टाईलों और नालियों की मुरम्मत का काम, कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर रोड और गलियों के चैंबरों की मुरम्मत का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

इसके इलावा, पार्किंग के लिए जगह विकसित करने के लिए ओवर ब्रिज के नीचे टाईलें लगवाने का काम, वार्ड नं. 8 में सैनी धर्मशाला का निर्माण करना, डम्पिंग प्वाइंट डेराबस्सी में एम. आर. एफ. शैड्ड का निर्माण, गुरुद्वारा साहिब मुबारिकपुर के नज़दीक ड्रेनेज पाईप प्रदान करने और बिछाने का काम करना, कम्युनिटी सैंटर मुबारिकपुर के नज़दीक गली का निर्माण और कम्युनिटी सैंटर वार्ड नं. 11 के नज़दीक लेडीज़ एंड जैंटस बाथरूम का निर्माण करने और इलाके के अन्य बहुत से काम करने के लिए तकरीबन 6.14 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके की बड़ी आबादी को इन विकास कामों का लाभ होगा। डॉ. निज्जर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *