Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूँ की फ़सल के हुए नुकसान की गिरदावरी करने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 21 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूँ की फ़सल के हुए नुकसान का आकलन लगाने के लिए गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वित्त कमिशनर (राजस्व) को आदेश दिए कि वह सम्बन्धित डिप्टी कमीशनरों को हिदायत करें कि जिन इलाकों में बारिश के कारण फ़सल का नुकसान हुआ, उनमें नुकसान का प्राथमिकता के आधार पर आकलन लगाने के लिए तत्काल गिरदावरी करवाई जाए।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

भगवंत मान ने कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार के मापदण्डों के मुताबिक उपयुक्त मुआवज़ा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश के कारण हुए नुकसान का उपयुक्त मुआवज़ा हर प्रभावित किसानों को मिलना यकीनी बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

https://youtu.be/NTNLj8iL1sI
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *