Punjab Budget: कांग्रेस ने सदन से किया वाकआउट, बाजवा ने CM मान से मांगा इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 22 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget: पंजाब विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्रवाई जारी है। इस बजट सत्र के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला है। इसी बीच कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। इस दौरान सदन में ऑपरेशन अमृतपाल का मुद्दा भी उठाया गया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल द्वारा राज्य में असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार सिख युवकों को कानूनी सहायता देने का ऐलान किया है।

Punjab Budget: कांग्रेस ने सदन से किया वाकआउट, बाजवा ने CM मान से मांगा इस्तीफा

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिर्फ शक के आधार पर युवकों पर एन.एस.ए. लगाना बिल्कुल गलत है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कानून के दायरे में रह कर काम करें और बेकसूर नौजवानों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि सिखों को पंजाब में गुलामी का एहसास करवाया जा रहा है जिससे विदेश में बैठे सिख लोग भी चिंतित है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मान सरकार को घेरा है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

पंजाब ने मान सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अमृतपाल को अमृतसर में उनके गांव से बड़ी आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन जानबूझ कर यह ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन जालंधर में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए किया गया है। यह सब एक राजनीति है इसलिए मुख्यमंत्री जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा दें।

अमृतपाल सिंह के एकाउंटर की तैयारी में है पंजाब पुलिस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *