Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन जालंधर में मनाया गया शहीदी दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 22 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने भावी शिक्षकों में देशभक्ति की भावना को पुन: जीवित करने और क्रांतिकारी साथियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदी दिवस मनाया।

उनके नैतिक मूल्यों को याद करने और उनके प्रेरणादायक उद्धरणों जैसे ‘इनकलाब ज़िंदाबाद’ अर्थात ‘क्रांति ज़िंदाबाद’ तथा ‘स्वतंत्रता सबका अविनाशी जन्मसिद्ध अधिकार है’ को आत्मसात करने के लिए पोस्टर-मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित विभिन्न वीरतापूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के व्यक्तित्व व उनके गुणों को दर्शाती एक स्किट तैयार की गई।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के युवाओं को देश की आज़ादी हेतु लड़ने के लिए प्रेरित किया।

Video- जालंधर नगर निगम के घूसखोर अफसर की कहानी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *