Kotkapura Golikand: कोर्ट में पेश हुए सुखबीर व प्रकाश सिंह बादल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Kotkapura Golikand: कोटकपुरा फायरिंग (Kotkapura Golikand)  मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज पहली बार फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए। दोनों को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर मौजूद रहे। इसे अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

उन पर कोटकपुरा गोलीकांड की कथित साजिश रचने का आरोप है। जांच टीम ने 24 फरवरी को बादलों समेत 6 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था। कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को गुरुवार 23 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। बता दें कि इन मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह मीडिया, खासकर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देशभक्त सिख समुदाय के खिलाफ चल रहे मानहानि अभियान को रोकने की अपील करते हैं। यह हमारा देश है। हमने इसकी स्वतंत्रता और रक्षा के लिए खून बहाया है। हमें किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

Video- जालंधर नगर निगम के घूसखोर अफसर और रिश्वतखोर BJP नेता की कहानी, देखें

अफसर के साथ BJP और शिवसेना के नेता पकड़े गए  #bjp #shivsena #mcjalandhar #vigilence #bribe #punjab




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar