Production Of Electricity: अब पानी का वितरण ही नहीं, बिजली का उत्पादन भी करेगा जलकल विभाग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 562 शब्द|📅 23 Mar 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Production Of Electricity: जलकल विभाग जल वितरण के साथ ही अब बिजली का भी उत्पादन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन 24 मार्च को करने जा रहे हैं। दो मेगावाट प्रतिदिन बिजली उत्पादन करके जलकल विभाग का बिजली का बिल 30 प्रतिशत कम हो जाएगा। इस परियोजना की लागत 17.24 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री काशी की पौराणिक मान्यता वाली 3 अंतर्गृही यात्रा के पथ के पुनर्विकास का लोकार्पण भी करेंगे। नवरात्रि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन सुविधाओं से जुडी 1,779.66 करोड़ की 28 विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बहाने के साथ योगी सरकार सभी सरकारी विभागों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। वाराणसी के जलकल विभाग में सौर ऊर्जा को लेकर अभूतपूर्व काम हुआ है, जिससे जलकल विभाग सिर्फ बिजली ही नहीं बचाएगा, बल्कि बिजली को बेचेगा भी।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जल निगम के अधिशासी अभियंता शहरोज़ दोस्त ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत17.24 करोड़ रुपए हैं। इसमें 14,400 स्क्वायर मीटर में करीब 3700 से अधिक सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसमें 40 सोलर ट्री हैं। एक सोलर ट्री पर 10 सोलर पैनल लगे होंगे। यहां सौर ऊर्जा से कुल 2 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। सोलर पैनल से प्रतिदिन औसतन 9000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिसकी कीमत लगभग 72,000 होगा, जो ग्रिड में जाने के बाद विभाग के नियमानुसार बिल का एडजस्टमेंट करेगा।

पीएम धार्मिक यात्रा पथ के पुनर्विकास का करेंगे उद्घाटन

काशी में दर्शन के साथ ही धार्मिक यात्राओं की पौराणिक मान्यता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ही 3 अंतर्गृही यात्रा पथ के पुनर्विकास का उद्घाटन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में करेंगे। पूर्व की सरकारों के ध्यान न देने से समय के साथ गुम और बदहाल होते काशी के पौराणिक महत्व के मंदिरों को योगी आदित्यनाथ की सरकार पुनर्जीवित कर रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

भगवान शंकर के त्रिशूल के आकार के अनुरूप काशी तीन खंडों में बसी है। जिसे विशेश्वर खंड, केदारेश्वर खंड और ओंकारेश्वर खंड के नाम से जाना जाता है। तीनों खंडों में पौराणिक महत्व वाले करीब 301 मंदिर मौज़ूद हैं। सनातन धर्म को मानने वाले इन तीनों खंडों की अंतरगृही परिक्रमा करते हैं। ऐसी मान्यता है की इस यात्रा से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तीनों अंतरगृही यात्राओं में पड़ने वाले देवस्थलों व मंदिर परिसर का 3.08 करोड़ में जीर्णोद्धार करा दिया है। इन मार्गों में मौजूद मंदिरों पर लिखे गए नाम के साथ ही क्यूआर कोड भी है, जिससे मंदिर की संपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Video- जालंधर नगर निगम के घूसखोर अफसर और रिश्वतखोर BJP नेता की कहानी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *