Share Market: 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 23 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: शेयर बाजार (Share Market) में 2 दिन की तेजी पर आज विराम लग गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज लाल निशान में क्लोज हुए हैं। उतार-चढ़ाव के बीच में सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसल गया है। वहीं, यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ ही बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर, और आईटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

कारोबारियों के मुताबिक, सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 57,925.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 375.74 अंक तक टूट गया था। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 17,076.90 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में भारतीय स्टेट बैंक रहा। इसमें 1.69 फीसदी की गिरावट आई. इसके अलावा एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

Video: पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *