Operation Amritpal: विदेश भाग सकता है अमृतपाल सिंह! मांगी ब्रिटेन की नागरिकता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 24 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लकेर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह अब यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता चाहता है। यह भी जानकारी मिली है कि अमृतपाल ने फरवरी में ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

आपको बता दे कि अमृतपाक की पत्नी किरणदीप कौर ब्रिटेन की नागरिक है और इसी के आधार पर अमृतपाल ने भी ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल का आवेदन ब्रिटिश अधिकारियों के पास लंबित है और उन्हें अभी इस मामले पर फैसला लेना है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अमृतपाल अब देश छोड़ने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

वहीं दूसरी तरफ भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया है। इसके साथ हीअमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका में बॉर्डर चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।

Operation Amritpal: विदेश भाग सकता है अमृतपाल सिंह! मांगी ब्रिटेन की नागरिकता

Video- पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *