UP News: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,101 शब्द|📅 24 Mar 2023

डेली संवाद, वाराणसी। UP News: गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के सर्वोच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

देश ने कल देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गए। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 1780 करोड़ रुपए की परियोजनओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे सीधे निशाने पर लिया।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। चाहे भौतिक विकास के नए प्रतिमान स्थापपित करना हो या आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना हो, देश ही नहीं दुनिया भारत की नई ताकत को देख रही है।

पीएम के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने नई मिसाल बना है। भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है और इस मॉडल को अंगीकार करने के लिए लालायित है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को यूपी ने नेतृत्व करने का मौका दिया वो जब यूपी से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़ा करते थे।

कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ईवीएम के जरिए 2004 और 2009 में उन्हें सरकार बनाने का सौभाग्य मिला, आज विपक्ष में आने के बाद उसी ईवीएम को वे कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। पीएम के प्रत्येक अभियान में हर स्तर पर बैरियर खड़ा करना इनकी आदत है।

देश ने कल बखूबी देखा है कि अपने आप को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाले नेताओं के द्वारा कैसे माननीय न्यायालय की अवमानना वाले वक्तव्य दिये जा रहे हैं। कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जाति, धर्म, भाषा, मत-मजहब के नाम पर हमेशा से इन लोगों ने देश को विभाजित करने का प्रयास किया।

इन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विकास को खेमों में बांटने का प्रयास किया और अपने कार्यकाल में भष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित किए। आज जब भारत वैश्विक स्तर पर छाने जा रहा है, तब इन्हें अच्छा नहीं लगा रहा। अब ये लोग देश को बदनाम करके इसकी प्रगति में रोड़ा डाल रहे हैं।

गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश में जातीय वैमनस्यता को बढाने वाली कांग्रेस है जो सदैव देश को, समाज को बांटने का काम करती है, वहीं 9 साल में आप सबने देखा होगा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के भाव से बिना भेदभाव के गरीबों के कल्याण, आवास, शौचालय, राशन, रासोई गैस, बिजली कनेक्शन देने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो या विकास की अन्य सुविधाएं, ये सब बिना भेदभाव के सबतक समान रूप से पहुंच रही हैं।

वहीं कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। इन्हें गरीब, वंचित और पिछडे के बेटे का सर्वोच्च पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। नहीं तो देश ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

काशी ही नहीं यूपी और पूरा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नव्य भव्य काशी को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए पीएम काशी आए हैं। काशी के प्रति उनका अत्यधिक लगाव है। काशी उनके रग रग में बसी है। प्रधानमंत्री का जब भी काशी में आगमन होता है तो वे कुछ ना कुछ नई सौगात लेकर आते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा काशी के लिए यहां 1780 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

काशी नव्य और भव्य बन ही चुकी है। पीएम की प्रेरणा और मार्गदर्शन में काशी ही नहीं यूपी और पूरे देश ने विकास की जिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है उसे पूरी दुनिया कोतुलह की नजरों से देख रही है। हम सब का ये गौरव है कि पीएम देश की संसद में काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये प्राचीन काल से भारत की आध्यात्मिक सांस्कतिक नगरी रही है।

पिछले 9 साल में काशी को वैश्विक मान्यता मिली है। न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के स्तर पर बल्कि भौतिक विकास के स्तर पर भी काशी की ख्याति वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी है। यह सभी अनुभव कर रहे हैं। विगत 9 साल में अकेले काशी में 35 हजार करेाड़ की परियोजना या तो पूरी हुई हैं या लोकार्पण होने जा रही है। जिन्हें पीएम के अगले विजिट में काशी वासियों को समर्पित किया जाएगा।

Video- अमृतपाल सिंह ने बना लिया था खालिस्तान, खालिस्तानी फौज की भर्ती भी कर दी थी शुरू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *