Operation Amritpal: पटियाला में फोन पर बात करते दिखा अमृतपाल, नया वीडियो आया सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 25 Mar 2023

डेली संवाद, पटियाला। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खलिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वह रोज नई नई लुक में अपने ठिकाने बदलते नजर आता है। अब खबर आई है कि उसने फिर अपना ठिकाना बदल लिया है।

Operation Amritpal: पटियाला में फोन पर बात करते दिखा अमृतपाल, नया वीडियो आया सामने

अमृतपाल की एक नई सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ये फुटेज पटियाला की है। ये फुटेज एक महिला के घर के पास की है, यहां पर उसे एक एक्टिवा प्रोवाइड कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल फ़ोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। नई सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अमृतपाल एक घर से निकलता है। इसके बाद वह कहीं जाता है और फिर लौटकर आ जाता है। इस दौरान वह फोन पर टहल-टहलकर आराम से बात कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज पटियाला की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

वहीं दूसरी तरफ पुलिस लगातार अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन वह अभी तक फरार है। उसके बारे में लगातार नए नए खुलासे हो रहे है। इससे पहले वह पुलिस से बचने के लिए हरियाणा पहुंचा था जिसके बाद खबर आई कि वह उत्तराखंड भाग गया है। अमृतपाल सिंह को लेकर देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और जगह जगह उसके पोस्टर भी जारी कर दिए है।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *