ED: ईडी ने अपने ही दो कर्मचारियों को किया अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 25 Mar 2023

डेली संवाद, मुंबई। ED: मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई ऑफिस में ईडी ने अपने ही ऑफिस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर बेहद कॉन्फिडेंशियल और सीक्रेट इनफार्मेशन लीक करने का आरोप है।

ईडी को इस बात का सबूत मिला है कि ये दोनों कर्मचारी पुणे के बिजनेसमैन और सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी के संपर्क में थे और उसके जरिए उन्हें कुछ बेहद अहम जानकारियां शेयर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

इस मामले में ईडी के दोनों कर्मचारियों के अलावा अमर मूलचंदानी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मूलचंदानी और उनके परिवार के पांच सदस्यों को 27 जनवरी को पूर्व डायरेक्टर के खिलाफ ईडी की छापेमारी में ‘बाधा डालने’ और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जनवरी महीने में ईडी ने पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी समेत कुछ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनके ठिकानों पर छापेमारियां की गई थीं।

फर्जी कागजात के आधार पर अपने चहेतों को अनाप-शनाप तरीके से बैंक की ओर से कर्ज बांटा गया था और बदले में अमर मूलचंदानी और उनसे मिले हुए डायरेक्टरों ने अपनी जेबें भरी गई थीं। इस तरह कुल 400 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया था।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *