UP News: लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते : सीएम योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 26 Mar 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते हैं। देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो उन्हें सत्याग्रह का अधिकार नहीं है। सीएम योगी ने रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

सीएम योगी ने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सदैव सत्य, अहिंसा और अस्तेय को स्थान दिया था। उनका इस बात के लिए आग्रह था। उनका आग्रह ही सत्याग्रह कहलाया। उन्होंने कहा कि देश के अंदर बहुत सारे लोगों को शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ था, लेकिन मौन जीवों की बात दूर मनुष्य के प्रति भी जिनके अंदर भाव न हो वो क्या सत्याग्रह करेंगे। असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

सीएम योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह की व्याख्या करते हुए कहा कि मन, वचन और कर्म पर चलना ही सत्याग्रह है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को उनके आचार और व्यवहार पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिसके आचरण और व्यवहार, आचार और विचार, कथनी और करनी में फर्क होता है वह सत्याग्रह नहीं कर सकता। अपने देश की निंदा करने वाला, भारत को कटघरे में खड़ा करने वाला और जिसमें देश के बहादुर जवानों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव न हो तो वह सत्याग्रह की बात करे तो यह बड़ी विडंबना है।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *