Punjab News: मनीला में पंजाबी दंपती की गोली मारकर हत्या, घर में छाया मातम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के गोराया के मूल निवासी दंपती की मनीला में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया।

Punjab News: मनीला में पंजाबी दंपती की गोली मारकर हत्या, घर में छाया मातम

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह बिंदा (41) पुत्र संतोख सिंह और उनकी पत्नी किरणदीप कौर (33) पुत्री गुरदावर सिंह लंबरदार निवासी गांव चचराड़ी जिला जालंधर के रुप में हुई है। दोनों की 25 मार्च को मनीला में उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई लखवीर सिंह ने बताया कि वह भी मनीला में रहता है और कुछ समय पहले ही पंजाब लौटा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि हत्यारा शनिवार रात करीब 10 बजे मनीला में उनके घर में घुसा और कुछ देर उसके भाई से बात की। इसके बाद हमलावर ने पहले उनके भाई को गोली मारी। उनके भाई की पत्नी किरणदीप कौर गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो हमलावर ने उसे भी गोली मार दी। उन्होंने बताया कि परिवार पिछले 19 साल से मनीला में फाइनेंस का कारोबार कर रहा था।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *