Adhaar-PAN Link: सरकार का बड़ा ऐलान, आधार और पैन लिंक करने की बढ़ी तारीख

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Adhaar-PAN Link: अगर आपने अभी तक अपने पैन और आधार कार्ड को लिंक (Aadhaar-Pan Linking) नहीं करवाया है तो परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। अभी तक आधार और पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख अंत तक 31 मार्च, 2023 थी। लेकिन अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड धारकों को सहूलियत देते हुए पैन आधार लिंक करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

Adhaar-PAN Link: सरकार का बड़ा ऐलान, आधार और पैन लिंक करने की बढ़ी तारीख

अब पैन कार्ड धारक 30 जून, 2023 तक पैन-आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो स्थायी खाता संख्या (PAN Card) इनएक्टिव हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार लिंक (PAN and Aadhaar Link) नहीं होता है तो 1 जुलाई, 2023 से आपको सरकार को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। आईटी विभाग ने 31 मार्च 2022 को पैन और आधार को जोड़ने की समय सीमा तय की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

1 अप्रैल, 2022 और 30 जून, 2022 के बीच अपने पैन और आधार को लिंक करने वालों के लिए 500 शुल्क देना होगा। पैन और आधार को लिंक करने की समय सीमा बाद में आईटी विभाग द्वारा 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब पैन कार्डधारकों को आईटी डिपार्टमेंट ने इसमें ज्यादा समय देने के साथ पैन-आधार लिंक की आखिरी तारीख 30 जून, 2023 कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

अगर कोई पैन-आधार को लिंक (PAN-Aadhaar Link) नहीं कराता है तो उसे 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। साथ ही पैन धारक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं, तो उनका पैन कार्ड 1 जुलाई, 2023 से इनएक्टिव हो जाएगा। टैक्स चोरी को नियंत्रित करने और रोकने के लिए, आईटी विभाग ने पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *