Mahatma Gandhi Statue: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने फिर तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, कनाडा। Mahatma Gandhi Statue: कनाडा में खालिस्‍तान समर्थकों (Khalistani Backers) का उपद्रव बढ़ता जा रहा है। हिंदू मंदिरों पर हमले और भारतीय दूतावासों के बाहर आपत्तिजनक स्‍लोगन लिखे जाने की घटनाओं बाद यहां महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

अब यहां बर्नबाई में एक यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित गांधीजी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है। यह घटना खालिस्तानी समर्थकों द्वारा 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद सामने आई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने उस प्रतिमा को स्प्रे-पेंट कर भद्दा किया था। घटना के बाद हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। बता दें पिछले साल जुलाई में, कनाडा के रिचमंड हिल में एक विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया था।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *