Operation Amritpal: पहली बार मीडिया के सामने अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 28 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के मुखी और भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दे कि किरणदीप कौर ब्रिटेन की नागरिक है। इनकी शादी फरवरी के महीने में हुई थी। वह मूल रूप से जालंधर के गांव कुलारा की रहने वाली है।

Operation Amritpal: पहली बार मीडिया के सामने अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

अमृतपाल के मुद्दे पर किरणदीप कौर ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है। किरणदीप कौर ने बताया कि वह अमृतपाल से इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी वह उसकी पोस्टें और विचारों से काफी प्रभावित हुई थी और उसकी सोच धर्म के प्रति बहुत ही साकारात्मक ऊर्जा से भरी दिखी। जिसके बाद उसने अमृतपाल को करीब एक साल तक फॉलो किया।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

उसने कभी नॉन वेज या ड्रिंक भी नहीं ली थी जिसके चलते वह अमृतपाल के संपर्क आती चली गई। उसने बताया कि अमृतपाल सिंह सिख धर्म से प्यार करने वाले इंसान है और धार्मिक प्रवचन के कार्य को प्राथमिकता देते रहे है। कई लोग उनका विरोध भी करते रहे है लेकिन वह अपने धर्म और सच्चाई के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे है।

किरणदीप कौर का कहना है कि अमृतपाल ने हमेशा धर्म और पंजाब के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाई है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, वह बेकसूर है। अपने धर्म का प्रचार करना गलत नहीं है। अमृतपाल ने हमेशा युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। आज उन्हें गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है जोकि बिल्कुल गलत है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इसी के साथ ही उसने बताया कि मैंने पहले ही नौकरी और परिवार को छोड़ दिया था। मुझे पता था कि अमृतपाल सिंह जो धर्म की लड़ाई लड़ रहे है वह बहुत कठिन है। लेकिन फिर भी मैं उनकी धर्मपत्नी होने के नाते उन्हें इस हालात में कभी नहीं छोड़ सकती। हमेशा उनके साथ हूं। मैं स्थिति से दूर नहीं भागूंगी। मुझ पर आरोप लग रहे हैं कि मेरे UK में लिंक हैं। मैंने कुछ गलत किया है।

किरणदीप कौर ने यह भी बताया कि अमृतपाल कभी भी उसे कार्यक्रमों में नहीं लेकर गए क्योंकि वह मुझे सेफ रखना चाहते थे और यही कारण था कि मैं पहले कभी मीडिया के सामने नहीं आई। उसने कहा कि मैं यहां कानूनी तौर पर रह रही हूं। मैं यहां 180 दिन रह सकती हूं। मुझे 2 महीने हो चुके हैं। अब यह भी मेरा घर है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *