Punjab News: खेल मंत्री मीत हेयर ने खो-खो खिलाड़ी गुरवीर कौर को एशियन चैंपियन बनने पर दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की खो-खो खिलाड़ी गुरवीर कौर को एशियन चैंपियन बनने पर मुबारकबाद दी है। गुवाहाटी (असम) में हुई चौथी एशियन खो-खो चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

फ़ाईनल में भारत ने नेपाल को एक पारी और 33 अंकों से हराया। इससे पहला सेमी फ़ाईनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। मीत हेयर ने भारतीय महिला खो-खो टीम में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली गुरवीर कौर, उसके माँ-बाप और प्रशिक्षक को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उसने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। गुरवीर कौर श्री मुक्तसर साहिब जि़ले के गाँव बुट्टर शरीह की रहने वाली है। खेल मंत्री ने इस होनहार खिलाड़ी को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएँ दी हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

खेल मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा खेल के क्षेत्र में पंजाब का झंडा फिर से बुलंद करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पंजाब के खेल बजट में 55 प्रतिशत वृद्धि की गई है। पंजाब में नयी खेल नीति बनाई जा रही है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *