Babbu Maan Twitter: पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन, यह रही वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Babbu Maan, Indian singer-songwriter and music director

डेली संवाद, चंडीगढ़। Babbu Maan Twitter: पंजाब के प्रसि़द्ध सिंगर बब्बू मान (Punjabi singer Babbu Maan) का ट्विटर अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। मान को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद ट्विटर ने कानूनी मांग के चलते ये कार्रवाई की है।

Babbu Maan Twitter Ban In India
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

आपको बता दे कि ट्विटर पर बब्बू मान के 2 लाख 42 हजार से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। पंजाबी सिंगर बब्बू मान का आज जन्मदिन भी है। और आज यानी बुधवार के दिन ही ट्विटर ने उनका अकाउंट इंडिया में बैन कर दिया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान का जन्म 29 मार्च, 1975 को पंजाबी जाट किसान के परिवार में हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

बता दें कि बब्बू मान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उन्हें ये झटका लगा है। बब्बू मान पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं। चार माह पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 18 नवंबर 2022 को गायक बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली थी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *