Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने घेरा, हाईवे पर हर एक गाड़ी की सघन चैकिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, होशियारपुर। Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात से ही अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने होशियारपुर में नाकाबंदी कर रखी थी। अब होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को खोल दिया गया है। दोपहिया वाहन और कार को आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं, उनकी चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में पुलिस ने शहर से लगभग दस किलोमीटर दूर गांव मरनाइया में मंगलवार रात पौने दो बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। इसके बाद गांव हरखोवाल में सर्च आपरेशन शुरू किया गया जो रात ढाई बजे तक जारी रहा। सूत्रों के अनुसार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

गांव मरनाइया से लुधियाना नंबर की एक इनोवा (PB10CK-0527) कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इसी कार में दोनों युवक सवार थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर वे कार छोड़कर फरार हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि आज शाम को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम एक सफेद रंग की इनोवा कार नंबर PB10CK0527 का पीछा कर रही थी जो फगवाड़ा से होशियारपुर आ रही थी।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

आशंका जताई जा रही थी कि कार में अमृतपाल सिंह अध्यक्ष वारिस पंजाब डे और उनके साथी हो सकते हैं। पता चलने पर उनका पीछा किया गया तो उपरोक्त संदिग्धों ने गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह गांव में कार छोड़ कर भाग गए। पुलिस गांव और आसपास के इलाके में उनकी तलाश कर रही है। अब तक कोई सुराग नहीं।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *