Hookah Bar in Jalandhar: मकसूदां और डीएवी कालेज के पास चल रहे हैं अवैध हुक्का बार, छात्रों को नशेड़ी बना रहा है करप्ट सिस्टम, पुलिस नहीं करती है कार्ऱवाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Hookah Bar in Jalandhar: जालंधर में पुलिस की मिलीभगत से कई जगहों पर खुलेआम हुक्का बार चल रहा है। हैरानी तो यह है कि अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में नशीली गोलियां और ड्रग्स भी सप्लाई किया जा रहा है। यह सब कुछ हो रहा है पुलिस थाने के बिल्कुल साथ। यही नहीं, मकसूदा में H नाम से चल रहे इस हुक्का बार को एक्साइज विभाग पहले बंद करवा चुका है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से हुक्का बार फिर से खुल गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जानकारी के मुताबिक मकसूदां में H नाम से चल रहे रैस्टोरेंट में हुक्का बार के साथ नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं। यही नहीं, डीएवी कालेज के पुल के पास M नाम से हुक्का बार चल रहा है। इस बार में कालेज के लड़के औऱ लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। लगातार शिकायतों के बाद मीडिया टीम ने इन जगहों पर स्टिंग आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान इस बार में सरेआम हुक्का परोसने की तस्वीरें सामने आईं। छात्रों से एक हुक्का के बदले 1000 रुपए लिए जाते हैं।

इसके बाद मीडिया की स्टिंग आपरेशन की टीम पुलिस थाना नंबर-1 में ही मकसूदां चौक के पास बनी एक इमारत में पहुंची। यहां लड़के और लड़कियों से फीस लेकर ऊपर भेजा जाता। ऊपर हुक्का परोसा जाता और साथ भी ड्रग्स भी बेचा जाता है। स्टिंग आपरेशन के दौरान साफ दिखा कि हुक्का बार चलाने वालों की सीधी तौर पर पुलिस से सैटिंग है। जिससे उनको पुलिस का भी कोई भय नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस बारे में जब ईटीओ ने कहा है कि मकसूदां में रैस्टोरेंट में चल रहे नाजायज काम को बंद करवाया गया था। अगर ये फिर से शुरू हो गया है, तो इसके खिलाफ फिर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम इलाके में सर्च करेगी। उधर, थाना-1 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने फिर कहा है कि पुलिस चेकिंग करेगी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *