Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, नामीबिया से आई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से आज खुशखबरी आई है। दरअसल, यहां नामीबिया से सितंबर में लाई गई एक मादा चीता ने एक दो नहीं बल्कि एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। इसकी खबर मिलते ही पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। 75 साल बाद भारत की धरती पर शावकों ने जन्म लिया है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

जानकारी के मुताबिक नामीबिया से आई मादा चीता सियाया गर्भवती थी और उस पर वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सक निगाह रखे हुए थे। सियाया की हर एक्टिविटी पर कैमरों के जरिये निगाह रखी जा रही थी। आज तड़के सियाया ने जैसे ही शावकों को जन्म दिया और बच्चे कैमरे में कैद हो गए। इसको देखते ही अफसर उसे तलाशने के लिए टीम रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

भारत की धरती पर 75 साल बाद यह मौका आया है जब चीते के बच्चों का जन्म हुआ हो। बीते दो रोज पहले किडनी की बीमारी से एक मादा साशा की मौत होने से वन्य प्रेमियों में शोक छाया हुआ था जो चार नए मेहमानों के आने से खुशी में बदल गया। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीतों को रिलीज करने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कूनो आए थे और इसका एक भव्य समारोह भी हुआ था।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *