Punjab News: रबी के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 29 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रबी के मौसम के लिए नहरी प्रोग्राम का ऐलान करते हुए जल संसाधन विभाग, पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च से 4 अप्रैल 2023 तक सरहिन्द केनाल सिस्टम जैसे कि बिस्त दोआब केनाल, सिधवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।

प्रवक्ता ने नहरी प्रोग्राम के बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलने वाली नहरें जोकि ग्रुप‘ए’ में है, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी. जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहे जोकि ग्रुप ‘बी’ में है, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उन्होंने आगे बताया कि अपर बारी दोआब केनाल में से निकलती लाहौर ब्रांच और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। मेन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच, सभराओ ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *