डेली संवाद, मुंबई। Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिल गयी है। पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के आरोपों को गलत बताते हुए कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ वर्ष 2019 में की गई शिकायत को खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
इसी तहत अब सामना खान को अंधेरी कोर्ट में अब हाजिरी नहीं लगानी होगी। अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को भी हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है. इसके साथ ही सलमान के खिलाफ दर्ज FIR को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द करने का आदेश दे दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
यहां हम आपको बता दें कि 2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पत्रकार ने एक्टर पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश दिया है।
VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें






