Coronavirus Update: कोरोना के आंकड़ों में आया उछाल, एक दिन में आए तीन हजार से ज्यादा मामले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 30 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus Update: देश में कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोविड के तीन हजार से अधिक मामले रजिस्टर किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी डेली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, पिछले 24 घंटे में देश भर में कोविड के कुल 3016 मामले रजिस्टर किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

पिछले 24 घंटों में कुल 1,396 लोग ठीक हुए हैं। वहीं कोविड के बढ़ते मामले की वजह से डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73% हो गया है तो वहीं कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,41,68,321 हो गई है। कोविड की शुरूआत से लेकर अब तक इसके कुल 92.14 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,10,522 टेस्ट किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

देश भर में कोविड के कुल सक्रिय मामले 0.03% है, और इससे संक्रमित होकर ठीक होने की वर्तमान दर 98.78 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 220.65 करोड़ खुराकें लोगों को लगाई जा चुकी है। इन खुराकों में लगभग 118 कोरड़ खुराकें (95.6 करोड़ खुराकें सेकेंड डोज की हैं तो वहीं 22.65 करोड़ खुराकें प्रिकॉशन डोज है) दूसरे और प्रिकॉशन डोज की हैं।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *