Jalandhar News: जालंधर में आम आदमी पार्टी का मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 30 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पूरे देश में मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। इसी को लेकर अब पंजाब में भी मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर के लगने शुरू हो गए है। जालंधर में भी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जालंधर में केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाना शुरू कर दिए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

ये पोस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थे, जिस पर लिखा था- मोदी हटाओ, देश बचाओ। इस मौके पर उनके साथ सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा मौजूद थे। इससे पहले हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से विकास कार्य रुक गए हैं। मोदी सरकार सिर्फ दिखावे की है, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार कुछ नया नहीं ला सकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ मुंह खोलता है कि उसके पीछे केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और एनआईए इत्यादि लगा दी जाती हैं, लेकिन वह न डरे हैं और न डरेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितनी भी FIR उनके खिलाफ दर्ज कर ले, लेकिन वह पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट लगाएंगे।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *