Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर जर्मनी के बयान पर कांग्रेस का ‘थैंक्स नोट’, बीजेपी ने किया पलटवार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 30 Mar 2023

डेली संवाद नई दिल्ली। Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द करने को लेकर जर्मनी के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने जर्मन विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। वहीं, इस मुद्दे पर जर्मनी और अमेरिका की ओर से की गई टिप्पणियों को लेकर बीजेपी ने विपक्षी दल पर जश्न मनाने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।

जर्मन विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी पर कार्रवाई करते समय न्यायिक स्वतंत्रता के मानक और मौलिक अधिकारों को ध्यान रखा जाएगा। राहुल गांधी मामले पर जर्मनी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

“राहुल गांधी पर सरकार का अत्याचार यह दिखा दिखा रहा है कि भारत में किस तरह लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है। इस ओर ध्यान देने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर का धन्यवाद।” इसके अलावा कांग्रेस नेता नगमा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी मामले पर ध्यान के लिए जर्मन विदेश मंत्रालय का धन्यवाद।

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस नेताओं के इस धन्यवाद नोट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और कंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, “”भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद। लेकिन यह बात याद रखिए कि भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती।”

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, “राहुल गांधी के मामले पर जर्मनी और यू.एस. की टिप्पणी पर कांग्रेस का धन्यवाद नोट उसकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। भारत के मतदाताओं से रिजेक्टेड पार्टी अब विदेशी शक्तियों से सपोर्ट की उम्मीद करती है, कांग्रेस की यह दुखद सच्चाई है”।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *