Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘भोला’ ने की दमदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 31 Mar 2023

डेली संवाद चडीगढ़। Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय देवगन (Ajay Devgn) की लास्ट रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वही अजय एक बार फिर रामनवमी के मौके पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे। इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज था और ‘भोला’ को पहले दिन ऑडियंस ने सिर माथे पर बैठाया है।

‘भोला’ बने अजय देवगन की एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। क्रिटिक्स ने तो फिल्म की काफी सराहना की ही है वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ‘भोला’ को फुल पैसा वसूल फिल्म बताया है। इस बीच फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अजय देवगन ने ‘भोला’ में दमदार एक्टिंग तो की ही है वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है। फिल्म में अजय के साथ ही तब्बू को भी ‘भोला’ की जान बताया जा रहा है और एक बार फिर पर्दे पर इस जोड़ी का जादू चल गया है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

वहीं अब फिल्म की कमाई के पहले दिन की कमाई आंकड़े भी आ गए हैं जिसके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘भोला’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

हालांकि ‘भोला’ की पहले दिन की कमाई अजय की लास्ट रिलीज ‘दृश्यम 2’ के ओपनिंग कलेक्शन से कम है। दरअसल ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये बटोरे थे। मेकर्स को वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *