Sanjay Raut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब इस सांसद को गोली मारने की दी धमकी, पुलिस में हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 01 Apr 2023

मुंबई। Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी मिली है। संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है।

पार्टी के मुताबिक, संजय राउत को शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप संदेश मिला है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है। संदेश में चेतावनी दी गई है कि जब भी संजय राउत नई दिल्ली में दिखेंगे, उन्हें एके-47 राइफल से गोली मार दी जाएगी। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था। शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि राज्य सरकार ने संजय राउत की सुरक्षा को हटा दिया है। गौरतलब है कि सलमान खान को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *