Bank Holidays: अप्रैल में पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: वित्त वर्ष (Financial Year) 2023 खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 की शुरुआत होगी। हर महीने की तरह इस महीने भी बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In April 2023) की लिस्ट जारी कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, अप्रैल 2023 में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। अगर बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आप ये जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। अप्रैल महीने में साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी।

RBI कैलेंडर के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ राज्यों के स्थानीय त्योहारों के चलते भी अप्रैल में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।

1 अप्रैल 2023: बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। (चंडीगढ़,मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के मौके पर मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल 2023: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिवस के मौके पर तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
8 अप्रैल 2023: दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

14 अप्रैल 2023: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, देहरादून, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं।
15 अप्रैल 2023: बोहाग बिहू के मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
18 अप्रैल 2023: शब-ए-क़दर- के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल 2023: ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अप्रैल 2023: चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *