Jalandhar News: जालंधर में अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई क्या अफसरों के ‘रेट’ बढ़ाने के लिए होती है?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई महज दिखावे के लिए हो रही है। रामामंडी इलाके में जिन अवैध कालोनियों पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है, वहां फिर से सड़क और सीवरेज का काम शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

पंजाब में कट्टर इमानदार सरकार में उनके अफसर ही बेईमानी पर उतर आए हैं। ताजा मामला रामामंडी क्षेत्र का है। जहां कांग्रेस सरकार के दौरान करीब 10 अवैध कालोनियां बननी शुरु हुई, जो अभी भी बन रही है। नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ लगातार कार्रवाई के बाद चर्चा में है, लेकिन जिस जगह पर ये कार्रवाई करते हैं वहां अगले दिन से ही काम शुरू हो जाता है।

इससे पहले सुखदेव वशिष्ठ ने जहां-जहां कार्ऱवाई की है, वहां आज के समय में फिर से निर्माण हो गया है। वह चाहे रैनक बाजार के अंदर कालोनाइजर य़श खन्ना की 100 दुकानें हो या फिर गोपाल नगर में बत्रा पैलेस की अवैध 20 दुकानें। लाडोवाली रोड पर कीर्ति नगर रेलवे फाटक की कामर्शियल निर्माण हो या फिर प्रताप बाग की अवैध बनी दुकानें। फगवाड़ा गेट मार्केट में बनी 200 से ज्यादा दुकानों को अवैध बताकर नोटिस निकालकर आखिर कार्ऱवाई क्यों नहीं की गई?

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

नगर निगम के सूत्र बता रहे हैं कि जिन जगहों पर कार्रवाई की जाती है, वह सिर्फ प्रेशर टैक्टिस होता है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से कालोनाइजर और बिल्डर्स की मीटिंग होती है और फिर सबकुछ ठीक हो जाता है। जिससे जिन जगहों पर कार्रवाई होती है, वहां कुछ दिनों में फिर से निर्माण शुरू हो जाता है।

प्लाजा और प्रगति होटल पर क्यों मजबूर हैं MTP?

नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से बनाए गए प्लाजा होटल और प्रगति होटल पर एमटीपी नरिंदर शर्मा कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि इन दोनों होटलों को सील करने के लिए निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने लिखित में आदेश जारी किया है। एटीपी की रिपोर्ट पर कमिश्नर ने आदेश जारी किया, लेकिन एमटीपी प्लाजा और प्रगति होटल पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। एमटीपी नरिंदर शर्मा कहते हैं कि अभी वे नए हैं। जबकि उन्हें ज्वाइन किए कई दिन हो गए हैं।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *