Weather News: अप्रैल से जून तक झुलसाएगी गर्मी, बढ़ने वाला है पारा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather News: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के अधिकांश क्षेत्र में अप्रैल-जून के महीनो में गर्मी और बढ़ सकती है। IMD ने कहा की उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, अधिकांश भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

हीटवेव शुरू होने का अनुमान

मौसम विभाग ने मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की भी भविष्यवाणी की है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होगा।

अप्रैल से जून के दौरान बढ़ेगा तापमान

2023 के गर्म मौसम अप्रैल से जून के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अप्रैल में होगी सामान्य बारिश

उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि भारत में अप्रैल में सामान्य बारिश देखने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

इन राज्यों में Heat Wave होगी शुरू

बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

BJP में शामिल हुआ पंजाब का पूर्व पुलिस अधिकारी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *