Jalandhar News: जालंधर में MLA और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर में ‘क्रेडिटवार’, भाटिया बोले- MLA पहले उदघाटन कर चुके हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 02 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भले ही कोड आफ कंडक्ट लगा दिया है, लेकिन नेताओं को इसकी कोई फिक्र नहीं है। कहा जा रहा है कि कोड आफ कंडक्ट के बीच आज वार्ड-45 में काम शुरू करवा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इसका विवरण कमलजीत सिंह भाटिया ने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘वार्ड नंबर 45 में पड़ते गोबिंद नगर में आज मैंने और मेरी धर्म पत्नी जसपाल कौर भाटिया ने अपनी पूरी टीम के साथ चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान क्षेत्र के निवासियों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और जनता को पूरा विश्वास दिलाया कि विकास कामों में कोई कमी नहीं आएगी।

भाटिया के इस पोस्ट के बाद वेस्ट हलके की राजनीति गरमा गई है। भाटिया ने फेसबुक पेज विकास कामों के निरीक्षण का जिक्र किया है, लेकिन असल में वहां एक गली में आज ही काम शुरू किया गया है। जो कि कोड आफ कंडक्ट का सीधे उल्लंघन है। सियासत में इसलिए भी हलटल मची है कि क्योंकि कमलजीत सिंह भाटिया ने विधायक शीतल अंगुराल को इसकी न तो जानकारी दी और न ही उन्हें आमंत्रित किया।

Jalandhar News: जालंधर में MLA और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर में 'क्रेडिटवार', भाटिया बोले- MLA पहले उदघाटन कर चुके हैं

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

भाटिया के इस पोस्ट से अंगुराल खेमे में बेहद नाराजगी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कमलजीत सिंह भाटिया बिना हलके के विधायक को बताए सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पार्टी ज्वाइन कर लिया था। भाटिया अकाली दल को छोड़कर पिछले महीने आप को ज्वाइन किया था, उस समय भी भाटिया ने इसकी जानकारी अपने हलके के विधायक शीतल अंगुराल को नहीं दी थी।

उधर, कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि उन्होंने कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं किया है। भाटिया का दावा है कि उनकी पत्नी के वार्ड में काम चल रहा है, जिसका उन्होंने पत्नी के साथ जाकर निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि इस काम को विधायक शीतल अंगुराल ने पहले ही उदघाटन किया था, आज उन्होंने अपनी पत्नी के साथ काम की चेकिंग है, जो एरिया कौंसलर का अधिकार है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *