Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट में सजा को चुनौती देने जा रहे राहुल गांधी, हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, गुजरात। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मानहानि मामले में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले हैं। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद वह सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल करने जा रहे है। राहुल कोर्ट में रेग्यूलर बेल के लिए अर्जी दाखिल करेंगे। उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने राहुल के घर पहुंचीं।

Rahul Gandhi: सूरत कोर्ट में सजा को चुनौती देने जा रहे राहुल गांधी, हिरासत में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इससे पहले राहुल से सोनिया गांधी ने भी मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक तीन राज्यों को मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत (राजस्थान), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) भी उनके साथ कोर्ट पहुंचेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी राहुल गाँधी के साथ कोर्ट में जाएंगे।

दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में ले लिया है। सूरत की सेशंस कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ता का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *