Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की घटाई सिक्योरिटी, भड़के सरकार पर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Navjot Singh Sidhu: 10 महीने बाद पटियाला के केंद्रीय कारागार से शनिवार को रिहा हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को राज्‍य सरकार और पुलिस की तरफ से झटका लगा। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया है। उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है। पंजाब सुरक्षा रिव्यू कमेटी की मीटिंग में चर्चा करके यह फ़ैसला लिया गया।

Navjot Singh Sidhu Released
Navjot Singh Sidhu Released

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब में मंत्री होते हुए Y+ सिक्योरिटी ही दी गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय केंद्र ने उन पर हमला होने की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को Z+ कर दिया गया था। जब वह बीते साल जेल गए, तब भी उनके पास Z+ सिक्योरिटी ही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

रोडरेज के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आए सिद्धू का राज्य सरकार ने उनका सुरक्षा कवर आधा कर दिया है। उनका Z+ श्रेणी का कवर अब Y+ में बदल गया है। पहले उनके साथ Z+ कवर के साथ 25 पुलिसकर्मी होते थे थे जो अब Y+ के तहत 12 ही रह गए हैं। पटियाला जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाया था और जानकारी दी थी की उनका सुरक्षा कवर कम कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

वहीं नवजोत सिद्धू ने अपनी सुरक्षा में कटौती को लेकर पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा पहले एक सिद्धू को मरवा दिया, अब दूसरा भी मरवा दो। सिद्धू ने कहा कि मैं मौत से नहीं डरता हूं, मैं जो कुछ कर रहा हूं पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं। साथ ही कहा कि मैं संविधान को अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाही की जा रही है, जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी उन्हें गुलाम बनाया जा रहा है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *