डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के चाचा हरजीत सिंह को अवैध रूप से हिरासत में रखे जाने की जानकारी हाईकोर्ट (High Court) को दी है। सरकार ने कहा कि हरजीत सिंह के खिलाफ न सिर्फ लोगों को भड़काने बल्कि 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हुए हमले के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
सरकार ने कहा कि हरजीत सिंह अवैध हिरासत में नहीं है बल्कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों के सिलसिले में ही गिरफ्तार किया गया है। सरकार का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के साथ ही उन मामलों से जुड़ी अन्य सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को पुलिस ने 20 मार्च को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हरजीत सिंह के भाई सुखचैन सिंह ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। हरजीत सिंह को 20 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








