Navjot Singh Sidhu: मूसेवाला के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू, आप सरकार पर साधा निशाना, कहा …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, मानसा। Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सोमवार को गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे हुए है। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ हैं। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिवार के साथ दुख सांझा किया इसके साथ ही उन्हें भरोसा भी दिलाया।

Navjot Singh Sidhu: मूसेवाला के घर पहुंचे नवजोत सिद्धू, आप सरकार पर साधा निशाना, कहा ...

बता दें कि नवजोत सिद्धू ने ही सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में शामिल करवाया था। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेल क्राइम का सुविधा सेंटर बन गई है यह अब सुधार घर नहीं रह गयी है। सिद्धू ने मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार आप सरकार को ठहराया है और कहा कि उसकी सुरक्षा घटाकर सूची सावर्जनिक क्यों की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। यहां हम आपको बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज केस में एक साल कैद काटकर रिहा हुए है। सिद्धू ने कहा कि जेलों में एक जर्दे की पुड़ी के लिए नियम के उलट अंडरट्रायल कैदियों से दिन भर काम करवाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने एक बार कहा थे कि अंग्रेज यहां नौकरी करने आएंगे लेकिन खुद भगवंत मान के बच्चे विदेश में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

आपको बता दे कि सिद्धू ने करीब 2 घंटे तक मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मुलाकात की। सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में लाने वाले नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग ही थे। उन्हें चुनाव में टिकट भी हाईकमान ने सिद्धू के कहने पर ही दिया था। नवजोत सिद्धू ने ही सिद्धू मूसेवाला को राहुल गांधी से भी मिलाया था।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *