Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वस्थ और ख़ुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज स्वस्थ और ख़ुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए जन अभियान पैदा करने के उद्देश्य के साथ ‘सी. एम. दी योगशाला’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि भारत की शानदार प्राचीन रिवायतों के सुमेल से यह योगशालाएं शारीरिक और मानिसक तौर पर पंजाबियों को स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना के शहरों से की जाएगी जहां प्रशिक्षित योगा इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में लोगों को मुफ़्त योगा प्रशिक्षण देंगे। भगवंत मान ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ, ख़ुशहाल और प्रगतिशील पंजाब का निर्माण करने के लिए लोगों की अधिक से अधिक हिस्सेदारी के द्वारा जन अभियान को यकीनी बनाना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

योग की महत्ता का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक तंदरुस्ती और मन को मज़बूत रखता है। भगवंत मान ने कहा कि वह ख़ुद रोज़ाना प्रातः काल योगा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तन-मन की तंदरुस्ती के लिए योग को रोज़ाना की ज़िंदगी में हिस्सा बनाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि ‘सी. एम. दी योगशाला’ लोगों को योग के द्वारा अच्छी सेहत को यकीनी बनाने के लिए जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय पर न सिर्फ़ अच्छी सेहत बल्कि लोगों को तनाव मुक्त होना भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि रोज़ाना के जीवन में अनेकों चुनौतियों के साथ जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों पर बढ़ रहा तनाव हम सभी के लिए बड़ी चिंता का विषय है और इस समस्या से निजात दिलाने के लिए योग अहम भूमिका अदा कर सकता है। भगवंत मान ने कहा कि अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर संतुलन कायम रखना महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि ‘CM दी योगशाला’ मुहिम हर एक पंजाबी के लिए तंदरुस्त और मानक जीवन को यकीनी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह योगशालाएं स्वास्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में कारगर भूमिका अदा करेंगी। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यह योगशालाएं पंजाबियों के बेहतर जीवन को यकीनी बनाने के लिए सहायक सिद्ध होंगी।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *