डेली संवाद, लखनऊ। UP News: फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएसीआई) का उद्देश्य तेजी से बदलती दुनिया तथा विकास के हर घटना से खुद को अवगत कराना है साथ ही विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना ही संगठन का मुख्य उदेश्य है।
फाॅरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शाश्वत तिवारी को अध्यक्ष, शीबू खान को महासचिव, प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष तथा नवनीत रावत को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।
केंद्र सरकार की विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना है संगठन का उद्देश्य
सोमवार को प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हाई कमान द्वारा किया गया है, जहां पर उत्तर प्रदेश इकाई के लिए लखनऊ के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, शाश्वत तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
महासचिव पद पर फतेहपुर के शीबू खान, शाहजहांपुर के सुशील शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशाम्बी से प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष, प्रयागराज के सतीश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, मथुरा के चंद्रशेखर दीक्षित तथा जौनपुर के मोहम्मद असलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी लखनऊ के कमाल अहमद खान, कार्यालय सह सचिव के पद पर प्रयागराज के अभिनव शुक्ला, प्रतापगढ़ के वेद प्रकाश सिंह और नोएडा के मोहसिन अब्बास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता हाथरस निवासी संयुक्त सचिव नवनीत रावत ने बताया कि प्रवक्ता पद पर फतेहपुर के अजय त्रिपाठी, सह प्रवक्ता पद पर प्रयागराज के तारिक सईद उर्फ अज्जू, बुलंदशहर से ब्रजेश कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया गया है। अलीगढ़ से मुशीर खान, गोरखपुर से विजय शंकर पांडेय को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में फतेहपुर के शिक्षाविद डा. वकील अहमद, अलीगढ़ के अरुण कुमार शर्मा, फतेहपुर के शहंशाह आब्दी, मेरठ से रमाशंकर रावत, फिेरोजाबाद से कोमल कुमार, प्रयागराज से मोहम्मद शाकिब, कौशाम्बी से मोहम्मद शोएब, आगरा से गौरव कुमार एवं फतेहपुर से डाo राहुल विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है।
जबकि मुख्य सलाहकार के रूप में कानुपर नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता अखिलेश चंद्र शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी फतेहपुर जनपद के संजय पटेल तथा स्थायी आमंत्रित सदस्य में रायबरेली के महंत पंडित विजय शर्मा उर्फ गणेशदासी जी महाराज को सौंपी गई है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








