Coronavirus In Jalandhar: जालंधर में कोरोना के मिले नए 14 केस, एक हफ्ते में 65 मरीज आए सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 05 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Coronavirus In Jalandhar: पंजाब में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे है। अब जालंधर में भी कोरोना ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। मिली जानकरी के अनुसार एक सप्ताह के दौरान जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 65 पहुंच गई है, वहीं मंगलवार को एक दिन में 14 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन ले ली है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस तरह से इसने रफ्तार पकड़ी है, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

हालांकि डॉक्टर अभी कोरोना को खतरनाक नहीं मान रहे हैं, फिर भी जालंधर के 23 मरीज जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ के अलग-अलग सरकारी-निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि अन्य ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। अस्पतालों में भर्ती सभी मरीज अब लेवल-2 पर हैं। अभी तक लेवल-3 का कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *