Loot In Jalandhar Bank: जालंधर के इस बैंक में 4 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई सारी घटना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 05 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar Bank: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के कंपनी बाग स्थित इंडियन बैंक में एक व्यापारी से लूट हो गयी है। जानकरी के अनुसार एक लुटेरा कैश जमा करवाने आए बुजुर्ग व्यक्ति से 4 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया। लुटेरा खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग के पास आया और उसके भरे हुए वाउचर में गलती बताई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

जमा करवाने की बात कहकर उसने कैश ले लिया और वहां से फरार हो गया। लूट की पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का नाम विजय चोपड़ा बताया जा रहा है वह फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रिकल का मालिक है वह रोजाना की तरह की अपना कैश जमा करवाने इंडियन बैंक में गया था वहीं बैंक में पहले से ही एक आदमी बैठा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

उसने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए विजय चोपड़ा को कहा कि उसने अपना वाउचर ठीक नहीं भरा है। बुजुर्ग से कहा कि कैश दे दो वह काउंटर पर जमा करवा देगा। जिसके बाद लुटेरा काउंटर पर जाने की बजाय सीधा बैंक का दरवाजा खोल कर फरार हो गया। जिसके बाद विजय चोपड़ा ने तुरंत थाना 4 की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंच कर CCTV को अपने कब्जे में लेकर जांच करना शुरू कर दी है।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *