⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 05 Apr 2023
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में चर्चा चल रही थी कि आज शाम 5 बजे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल वेस्ट हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को आप पार्टी में शामिल कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इससे पहले सुशील रिंकू को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी सीनियर लीडर हरीश चौधरी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि सुशील रिंकू को विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
दिल्ली सी.एम.अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए जालंधर पहुंच रहे रहे है। यह भी कयास लगाए जा रहे है कि वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?








