डेली संवाद, अमेरिका। Punjabi Boy Died In America: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका के मैरीलैंड से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुकाबले अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में एक पंजाबी युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के दौरान मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका
युवक का नाम राजविंदर सिंह (22) पुत्र तरलोक सिंहका बताया जा रहा है। वह पंजाब में हलका भुलत्थ के गांव तलवंडी कूका का रहने वाला था। आपको बता दे कि राजविंदर सिंह 2018 में विदेश गया था। वह अमेरिका में ट्राला चलाने का काम करता था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
जानकारी के मुताबिक राजविंदर मैरीलैंड इलाके में ट्राला खड़ा कर स्टोर से सामान लेने चला था, इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने राजविंदर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया और जिसके बाद उसकी मौत हो गई।