Coronavirus Update: कोरोना वायरस को लेकर मोदी सरकार अलर्ट, सभी राज्यों की बुलाई बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus Update: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों ने केन्द्र सरकार के चिंता में डाल दिया है। यही वजह है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना की गंभीरता को देखते हुए सभी राज्यों की बैठक बुलाई है। कल यानी शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

माना जा रहा है कि बैठक में राज्यवार कोरोना की मौजूदा स्थिति और उसके इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में ही कोरोना वायरस के मामलों में 80 प्रतिशत तक का उछाल आया है। देश में इस दौरान 23 सौ से ज्यादा कोरोना केस बढ़े हैं। आपको बता दें कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

दिल्ली में बीते दिन यानी बुधवार को कोरोना वायरस के 509 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना ने किसी की जान नहीं ली है। एक्टिव केसों की बात करें तो यहां ऐसे मामलों की संख्या 1795 है। खौफनाक बात यह कि एक दिन पहले कोरोना संक्रमण की दर केवल 15.64 प्रतिशत थी, जो 24 एक घंटे में बढ़कर 26.54 प्रतिशत हो गई है।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

https://youtu.be/w4FcHvfS0o4
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *