Punjab News: PSPCL खेतों में आग लगने की दुखद घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाऐगा- हरभजन सिंह ई. टी. ओ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चल रहे कटाई के सीजन के मद्देनज़र पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने किसानों से अपील की है कि यदि वे अपने इलाके में बिजली की ढ़ीली तारों या किसी किस्म की कोई स्पार्किंग की घटना देखते हैं तो तुरंत पास के पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमटिड (पी. एस. पी. सी. एल.) दफ़्तर को सूचित करें।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा खेतों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं को यह भी बताया कि वे बिजली सम्बन्धी अपनी शिकायतें 96461-06835 और 96461-06836 पर 24 घंटे कार्यशील हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता वटसऐप नंबर 96461-06835 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

बिजली मंत्री ने किसानों को ट्रांसफ़र्मरों के आसपास एक मरले रकबे की गेहूँ की कटाई पहले करने की अपील की जिससे किसी भी दुखद घटना को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि खेतों में लगे ट्रांसफ़र्मरों के आसपास दस मीटर का घेरा गीला रखा जाए जिससे यदि कोई स्पार्किंग जैसी घटना घटती है तो इस घटना को आसानी के साथ और ख़ुद-ब-ख़ुद रोका जा सके।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *