Jalandhar By Poll: अविनाश चंद्र ने कांग्रेस और अकालियों को दिया बड़ा झटका, कई नेताओं को ज्वाइन करवाई भाजपा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र लगातार सक्रिय हैं। अविनाश चंद्र ने भाजपा के किले को मजबूत करने के लिए अकाली और कांग्रेसी नेताओं और वर्करों को भाजपा में लाने के लिए मुहिम छेड़ रखी है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

अविनाश चंद्र ने इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गोराया में अकाली औऱ कांग्रेस के कई नेताओं और वर्करों को भाजपा ज्वाइन करवाया। अविनाश चंद्र ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जालंधर उपचुनाव लोगों के लिए एक बड़ा मौका है। लोग भाजपा को वोट करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालंधर की सेवा करने का अवसर प्रदान करें।

इस दौरान अकाली और कांग्रेस छोड़ आए नेताओं और वर्करों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब का भला कर सकते हैं। लोगों ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में आए दिन मर्डर, डकैती औऱ अपहरण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाले दिन में यहां जंगलराज कायम हो जाएगा।

Jalandhar By Poll: अविनाश चंद्र ने कांग्रेस और अकालियों को दिया बड़ा झटका, कई नेताओं को ज्वाइन करवाई भाजपा
कांग्रेसी और अकाली नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाते वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं और वर्करों ने वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र को विश्वास दिलाया कि गोराया के हल्के से भाजपा को भारी मतों से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि अविनाश चंद्र की अगुवाई में गोराया में भाजपा को बहुत फायदा मिलेगा।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *