Punjab News: पंजाब में हाई अलर्ट जारी, 14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

Punjab News: पंजाब में हाई अलर्ट जारी, 14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले या छुट्टी लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाए। बेशक इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैसाखी तक प्रदेश में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की इस चौकसी को पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल से जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी के मौके पर श्रद्धालुओं को तलवंडी साबो पहुंचने का न्यौता दिया है। बेशक यह न्योता गुरमती के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यहां से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अमृतपाल की सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) की कॉल को देखते हुए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। तलवंडी साबो में हर तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। यहां पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी यहां कैंप करवा दिया गया है।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *