Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का ‘मेरा नां’ सॉन्ग हुआ रिलीज, एक ही घंटे में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moosewala New Song: पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद आज उनका तीसरा गाना ‘मेरा नां’ (Mera Na) रिलीज़ हो गया है। मूसेवाला भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास करवाते है। इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है।

मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा नां’ रिलीज़ होते ही छा या है। फैंस द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां हम आपको बता दे कि सिद्धू मूसेवाला के मौत के बाद यह मूसेवाला का तीसरा गाना रिलीज़ हुआ है। एक ही घंटे में इस गाने ने मिलियन व्यूज पा लिए है। लोगों द्वारा इस गाने को बड़ा पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

इससे पहले दो और गाने ‘ एस वाई एल’ और ‘वार’ रिलीज हुए थे। इन दोनों गानों को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि ‘एस वाई एल’ सॉन्ग को भारत सरकार ने यूट्यूब पर बैन भी कर दिया था। सिद्धू मूसेवाला के गाने उनके फैंस काफी पसंद करते थे। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले दिवंगत सिंगर के तमाम गाने हिट रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

सिद्धू के इस इस गाने में मूसेवाला की हत्या के बाद उनके प्रति दीवानगी दिखाई गई है। जिसमें फैंस के हाथ में टैटू, गाड़ियों के पीछे पोस्टर और उनके गानों के बिलबोर्ड तक पहुंचने के बारे में बताया गया है। इसके अलावा मूसेवाला की हत्या के मामले में इंसाफ भी मांगा गया है।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *