Jalandhar News: विदेशों की तर्ज पर पंजाब सरकार भी युवाओं को सभी सुविधाएं देने की नीति पर कर रही काम – हरचंद सिंह बरसट

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 657 शब्द|📅 07 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने शुक्रवार को नौजवानों को आह्वान किया कि वह घर-घर और हर मोहल्ले में जाकर लोगों को ‘आप’ पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पंजाब को एक खूबसूरत राज्य बनाया जा सके।

Jalandhar News: विदेशों की तर्ज पर पंजाब सरकार भी युवाओं को सभी सुविधाएं देने की नीति पर कर रही काम - हरचंद सिंह बरसट

प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, जालंधर लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह और यूथ वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर गोल्डी की उपस्थिति में जिले के युवाओं को संबोधित करते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि ‘आप’ पार्टी युवाओं की पार्टी है।

ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका

आज हम जालंधर लोकसभा चुनाव में नौजवानों का जोश देखने के लिए इक्टठा हुए हैं। प्रदेश महासचिव ने कहा कि ‘आप’ सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो भी नीतियां बनाई है वह खास तौर पर यूथ के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना शुरू की है कि यूथ विदेशों में जा कर रोजगार मांगने के बजाए अपना ‘कारोबार’ खुद शुरू कर सके।

उन्होंने कहा कि विदेशों की सरकारें अपने यूथ को कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज, जानकारियां और मशविरा आदि देती है लेकिन हमारे यहां इसके बिल्कुल विपरीत होता रहा है। हमारे बच्चे खाली हाथ विदेशों में जा कर अपनी मेहनत से करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। देश में यूथ को कारोबार शुरू करने के लिए कई प्रकार के नो-ऑवजैक्शन सर्टिफिकेट लेने पड़ते हैं और बैंकों से कर्ज भी मंहगे ब्याज पर मिलता है।

‘वन टाईम लाईसेंस’ देने की प्रक्रिया शुरू

प्रदेश महासचिव ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना कारोबार शुरू करने के लिए ‘वन टाईम लाईसेंस’ देने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि यूथ को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विदेशों की तर्ज पर पंजाब सरकार भी सभी सुविधाए देने की नीति पर काम कर रही है। भगवंत मान साहब ने कल कहा था कि हमारे बच्चे जॉब सीकर बनने की बजाए नौकरी देने वाले बनने चाहिए। हम इस नीति को तभी सफल बना सकते हैं जब यूथ साथ दें।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि 1994 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि अपने एक साल के कार्यकाल में आप सरकार ने सभी विभागों में युवाओं को रैग्युलर तौर पर नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में लगभग 30 हजार नौकरियां दी वह हजारों कर्मचारियों को नियमित किया गया है और जो बाकी बचे हैं आने वाले समय में उन्हें भी नियमित कर दिया जाएगा।

यहां कोई हिन्दू , मुस्लिम, सिख या इसाई नहीं

वहीं यूथ वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर गोल्डी को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि परमिंदर गोल्डी जब से पार्टी में शामिल हुए हैं इन्होंने बड़ी मेहनत कर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां कोई हिन्दू , मुस्लिम, सिख या इसाई नहीं है। हम सब एक परिवार की तरह हैं।

इस अवसर पर परमिंदर गोल्डी ने कहा कि पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से आने वाले कुछ दिनों में वह जिले में यूथ रैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने यूथ के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे राज्य का यूथ फायदा उठा कर शिक्षित और स्वरोजगार वाला बन सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस अवसर पर अन्य नेताओं के अलावा ‘आप’ के प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, जालंधर लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह, संदीप सिंह उपाध्यक्ष यूथ विंग जालंधर, हिम्मत सभरवाल जनरल सेक्रेटरी यूथ विंग जालंधर, डॉ.अमित जिला यूथ अध्यक्ष जालंधर, अमित ढल, बॉबी ढल, हरचरण संधू, काकू अहलूवालिया, लकी ओबेरॉय, सूरज गिल, दीपक संधू,लकी अटवाल ज्वाइंट सेक्रेटरी यूथ विंग जालंधर, गुरपाल सिंह जिला यूथ जॉइंट सेक्रेटरी, अमृतपाल सिंह,जिला अध्यक्ष, सुभाष शर्मा जिला सेक्रेटरी आदि भी मौजूद थे।

VIDEO- प्राचीन रहस्मयी हनुमान मंदिर, जहां होते हैं चमत्कार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *